स्वच्छ सर्वेक्षण-2016

Swachh Survekshan -2016

प्रश्न-हाल ही में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वैंकेया नायडू ने ‘स्वच्छ सर्वेक्षण-2016’ के परिणाम जारी किए। इसके अनुसार सबसे निचले पायदान पर कौन-सा शहर रहा?
(a) रायपुर
(b) मेरठ
(c) वाराणसी
(d) धनबाद
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 15 फरवरी, 2016 को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू ने ‘स्वच्छ सर्वेक्षण-2016’ के परिणाम जारी किए।
  • इस सर्वेक्षण के लिए 10 लाख से ज्यादा की आबादी के 53 शहरों और इससे अधिक की जनसंख्या न रखने वाली 22 राजधानियों का चयन किया गया था।
  • देशभर में पिछले माह किए गए प्रमुख 73 शहरों के स्वच्छ सर्वेक्षण के परिदृश्य में कर्नाटक का मैसूर शहर लगातार दूसरी बार सबसे स्वच्छ-शहर की श्रेणी पर जबकि झारखंड का धनबाद शहर सबसे निचले पायदान पर है।
  • इस वर्ष के सर्वेक्षण में स्वच्छता और स्वास्थ्य के संबंध में प्रमुख 10 शहरों की श्रेणी में मैसूर के बाद क्रमशः चंडीगढ़, तिरूचनापल्ली (तमिलनाडु), नई दिल्ली नगर पालिका परिषद, विशाखापत्तनम, सूरत, राजकोट, गंगटोक, पिंपरी, छिंदवाड़ और ग्रेटर मुंबई शामिल हैं।
  • निचले पायदान के 10 प्रमुख शहरों में धनबाद के बाद क्रमशः आसनसोल, ईंटानगर, पटना, मेरठ, रायपुर, गाजियाबाद, वाराणसी, जमशेदपुर और कल्याण डोम्बिवली (महाराष्ट्र) शामिल हैं।
  • जिन 73 शहरों में सर्वेक्षण किया गया, उनमें से 32 शहरों की रैंकिंग में पिछले सर्वेक्षण के मुकाबले ज्यादा सुधार हुआ है।
  • इनमें उत्तर भारत के 17 शहर, पश्चिमी भारत के 6 शहर, दक्षिण भारत के 5 शहर और पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत के 2-2 शहर शामिल हैं।
  • उपर्युक्त 32 शहरों में शामिल जिन शीर्ष 10 शहरों ने वर्ष 2016 के सर्वेक्षण में अपनी रैंकिंग में काफी ज्यादा सुधार किया उनमें इलाहाबाद में सबसे अधिक, सुधार हुआ (रैंकिंग में 45 पायदानों का सुधार) है।
  • इसके बाद क्रमशः नागपुर (40 पायदानों का सुधार), विशाखापत्तनम (39 पायदानों का सुधार), ग्वालियर (34 पायदानों का सुधार), भुवनेश्वर (32 पायदानों का सुधार), हैदराबाद (31 पायदानों का सुधार), गुड़गांव (29 पायदानों का सुधार), विजयवाड़ा (23 पायदानों का सुधार) और लखनऊ (23 पायदानों का सुधार)।
  • वर्ष 2016 में जिन शीर्ष 10 शहरों की रैंकिंग काफी नीचे आई है उनमें जमशेदपुर, कोच्चि, शिलांग, चेन्नई, गुवाहाटी, आसनसोल, बंगलुरू, रांची, कल्याण, डोम्बीवली और नासिक शामिल हैं।
  • यह सर्वेक्षण भारतीय गुणवत्ता परिषद द्वारा किया गया।
  • स्वच्छता के लिए पिछला सर्वेक्षण 1 लाख और इससे अधिक की जनसंख्या वाले 476 शहरों में वर्ष 2014 में किया गया था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=136427
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=136425