प्रश्न-4 मार्च, 2020 को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। इस चरण के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इस चरण में देश के प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रभावी ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन स्थापित करने पर जोर दिया जाएगा।
(b) दूसरे चरण की अवधि वर्ष 2020-21 से वर्ष 2024-25 तक होगी।
(c) दूसरे चरण में 2,40,881 करोड़ रुपये की राशि परिव्यय की जाएगी।
(d) खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) प्लस के ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन घटक की निगरानी 4 प्रमुख क्षेत्रों के लिए उत्पादन-परिणाम संकेतकों के आधार पर की जाएगी।
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 4 मार्च, 2020 को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रसार और परामर्श कार्यशाला में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के दूसरे चरण का शुभारंभ किया।
- दूसरे चरण में फोकस शौचालय पहुंच और उपयोग के मामले में विगत 5 वर्षों में कार्यक्रम के तहत लाभ को बनाए रखने पर होगा।
- इस चरण में देश के प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रभावी ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन (एसएलडब्ल्यूएम) की स्थापना पर विशेष जोर दिया जाएगा।
- स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के दूसरे चरण की अवधि वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक होगी।
- मिशन मोड में संचालित इस चरण में 1,40,881 करोड़ रुपये की राशि परिव्यय की जाएगी।
- इस राशि में 52,497 करोड़ रुपये की राशि पेयजल और स्वच्छता विभाग के बजट से आवंटित की जाएगी।
- शेष राशि 15वें वित्त आयोग, एमजीएनआईजीएस और राजस्व सृजन मॉडल के तहत विशेष रूप से ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु जारी की जा रही निधियों से प्राप्त होगी।
- खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) प्लस के ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन (एसएलडब्ल्यूएम) घटक की निगरानी 4 प्रमुख क्षेत्रों (प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, जैव-क्षरण योग्य ठोस प्रबंधन (पशु [अपशिष्ट प्रबंधन सहित), ग्रेयवॉटर प्रबंधन और फेकल कीचड़ प्रबंधन के लिए उत्पादन-परिणाम संकेतकों के आधार पर की जाएगीं
- कार्यशाला के एक भाग के रूप में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) से पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यूनिसेफ और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (बीएमजीएफ) द्वारा ग्रामीण महिलाओं पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के प्रभाव पर एक अध्ययन जारी किया।
- इसका शीर्षक है-‘अध्ययन-ग्रामीण भारत में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वाभिमान पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) का प्रभाव’।
- फरवरी, 2020 में 5 राज्यों बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 6,993 महिलाओं का सर्वेक्षण किया गया।
- इस अध्ययन के अनुसार, घरेलू शौचालयों की बढ़ती पहुंच से ग्रामीण भारत में महिलाओं की बढ़ती पहुंच से ग्रामीण भारत में महिलाओं के सुविधा, सुरक्षा और स्वाभिमान में सुधार हुआ है।
- इस अध्ययन के मुख्य निष्कर्षों में शौच करने के लिए खुले में न जाने से 93 प्रतिशत महिलाएं सुरक्षित महसूस करती हैं।
- उल्लेखनीय है कि 19 फरवरी, 2020 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के दूसरे चरण को मंजूरी प्रदान की थी।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…