स्वच्छ-निर्मल तट अभियान

Swachh-Nirmal Tat Abhiyan
प्रश्न-11-17 नवंबर, 2019 के मध्य पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा ‘स्वच्छ-निर्मल तट अभियान’ के तहत कितने राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 50 चिह्नित किए गए समुद्र तटों में व्यापक स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है?
(a) 8
(b) 9
(c) 10
(d) 12
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 11-17 नवंबर, 2019 तक पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने ‘स्वच्छ-निर्मल तट अभियान’ के तहत 50 चिह्नित किए गए समुद्र तटों में व्यापक स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया।
  • चिह्नित किए गए ये समुद्र तट 10 तटीय राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों गुजरात, दमन एवं दीव, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में स्थित हैं।
  • इस अभियान का उद्देश्य देश के समुद्र तटों को स्वच्छ बनाना और लोगों में तटीय पारिस्थितिकी तंत्र के महत्व के विषय में जागरूकता उत्पन्न करना है।
  • सभी समुद्र तटों पर संचालित स्वच्छता अभियान में ईको-क्लबों के स्कूल/कॉलेज छात्रों, जिला प्रशासन, संस्थानों, स्वयंसेवकों, स्थानीय समुदायों और अन्य हितधारकों की भागदारी होगी।
  • इन तटों पर सफाई के बाद एकत्रित हुए कचरे को अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली, 2016 के तहत संसाधित किया जाएगा।
  • अभियान की समाप्ति पर सर्वश्रेष्ठ तीन तटों को पुरस्कृत किया जाएगा और सभी भागीदार ईको-क्लबों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newdelhitimes.com/environment-ministry-begins-its-swachh-nirmal-tat-abhiyan/

https://pib.gov.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=83574