प्रश्न-स्वच्छ अमृत महोत्सव, 2022 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1) यह 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2022 के मध्य आयोजित होगा।
(2) इस पखवाड़े महोत्सव का आधिकारिक प्रतीक (लोगो)-‘स्वच्छ अमृत महोत्सव: एक और कदम स्वच्छता की ओर’ है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1)
(b) केवल (2)
(c) केवल (1) एवं (2) दोनों
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 9 सितंबर, 2022 को केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के 8 वर्ष हो जाने पर ‘स्वच्छ अमृत महोत्सव’ के आरंभ होने की आधिकारिक घोषणा की।

- इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने अपनी तरह की पहली ‘इंडियन स्वच्छता लीग (ISL) के शुरू होने की घोषणा की।
- यह एक अंतर-नगरीय प्रतिस्पर्धा है, जिनमें विभिन्न शहरों के युवा 17 सितंबर, 2022 को भाग लेंगे।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…