प्रश्न-(QRSAM) से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1) 8 सितंबर, 2022 को डीआरडीओ ने कोचीन में इसका सफल परीक्षण किया।
(2) ये परीक्षण स्वदेश में विकसित समस्त उप-प्रणालियों की तैनाती के तहत किया गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1)
(b) केवल (2)
(c) केवल (1) एवं (2) दोनों
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 8 सितंबर, 2022 को ‘सतह से हवा में मार करने वाली त्वरित प्रतिक्रिया मिसाइल’ (Quicle Reaction Surface to Air Missile: QRSAM) प्रणाली की छ: उड़ानों का सफल परीक्षण किया गया।

- ये उड़ान परीक्षण भारतीय सेना द्वारा किए जाने वाले मूल्यांकन परीक्षण का हिस्सा हैं।
- इसमें लंबी दूरी व मध्यम ऊंचाई वाले लक्ष्य, छोटी रेंज वाले लक्ष्य, ऊंचाई पर उड़ने वाले लक्ष्य, राडार पर आसानी से पकड़ में न आने वाले लक्ष्य शामिल थे।
- इन परीक्षणों के दौरा, सभी निर्धारित लक्ष्यों को पूरी सटीकता के साथ भेदा गया।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://ssgcp.com/index.php/web_new/home/product_detail/news/0/7/3273/24