प्रश्न – 4 अप्रैल, 2025 को भारतीय रेल ने स्वचालित व्हील प्रोफाइल मापन प्रणाली की स्थापना हेतु किस संगठन के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए?
(a) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)
(b) दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC)
(c) कोच फैक्ट्री कपूरथला
(d) टाटा स्टील
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 4 अप्रैल, 2025 को भारतीय रेल और दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी)) के बीच स्वचालित व्हील प्रोफाइल मापन प्रणाली (एडब्ल्यूपीएमएस) की आपूर्ति एवं स्थापना हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) हस्ताक्षरित हुआ।
- भारतीय रेल ने रोलिंग स्टॉक रखरखाव में स्वचालन और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से यह समझौता किया है।
- एडब्ल्यूपीएमएस एक अत्याधुनिक तकनीकी प्रणाली है जो बिना किसी संपर्क के ट्रेन के पहियों की प्रोफाइल का स्वचालित रूप से मापन करती है।
- यह प्रणाली लेज़र स्कैनर और हाई-स्पीड कैमरे की सहायता से सटीक और तीव्र मापन प्रदान करती है।
- इससे पहियों की ज्यामिति और घिसाव की वास्तविक समय (real-time) में निगरानी की जा सकेगी।
- किसी भी विचलन की स्थिति में स्वचालित अलर्ट प्रणाली के माध्यम से समय रहते सुधारात्मक कदम उठाए जा सकेंगे।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…