प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य नए पंबन रेल पुल के संदर्भ में सही नहीं है?
(a) यह भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल है।
(b) इसका निर्माण रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) द्वारा किया गया है।
(c) इसकी कुल लंबाई 1.5 किमी है।
(d) यह पुल रामेश्वरम को मुख्य भूमि से जोड़ता है।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 6 अप्रैल, 2025 को राम नवमी के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में नए पंबन रेल पुल का उद्घाटन किया।
- यह भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल है।
- यह नया पंबन रेल पुल रामेश्वरम को मुख्य भूमि से जोड़ता है।
- यह तमिल नाडु राज्य के रामनाथपुरम ज़िले में स्थित।
- नए पंबन रेल पुल की निर्माण लागत 700 करोड़ रुपये से अधिक है।
- इसका निर्माण रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) द्वारा किया गया है।
- इस पुल की कुल लंबाई 2.08 किमी है।
- इसमें 99 स्पैन और 72.5 मीटर का वर्टिकल लिफ्ट स्पैन है जिसे 17 मीटर तक ऊपर उठाया जा सकता है, जिससे बड़े जहाज़ इसके नीचे से गुजर सकते हैं।
- नया पुल मौजूदा पुल से 3 मीटर ऊंचा है, जिससे समुद्री संपर्क में सुधार हुआ है।
- निर्माण में स्टेनलेस स्टील, पॉलीसिलोक्सेन कोटिंग, और फुली वेल्डेड जॉइंट्स का प्रयोग किया गया है।
- डुअल रेल ट्रैक की योजना भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है।
- इसी पुल से प्रधानमंत्री ने एक नई ट्रेन (रामेश्वरम-तांबरम (चेन्नई) नई ट्रेन सेवा) और एक जलयान को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
- उन्होंने रामेश्वरम में 8,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न रेल और सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया।
- प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में 8,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न रेल और सड़क परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…