स्मार्ट सिटी की द्वितीय सूची जारी, लखनऊ सर्वोच्च स्थान पर

Lucknow tops Fast Track competition; 13 more Smart Cities announced

प्रश्न-स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए निम्न में से कौन-से शहर द्वितीय सूची में सम्मिलित हैं?
(1) रायपुर
(2) पणजी
(3) कोहिमा
(4) देहरादून
विकल्प
(a) 1 और 4
(b) 1, 2 और 3
(c) 1 और 2
(d) 1,2,3, और 4
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 24 मई 2016 को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने स्मार्ट सिटी परियोजना में सम्मिलित नये शहरों की घोषणा की।
  • इसके लिए एक फास्ट ट्रैक प्रतियोगिता कराई गई थी।
  • विभिन्न प्रदेशों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के 23 शहरों के मध्य आयोजित प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का लखनऊ प्रथम, तेलंगाना का वारांगल द्वितीय तथा हिमाचल प्रदेश का धर्मशाला तृतीय स्थान पर रहे।
  • उपरोक्त शहरों के अलावा चंडीगढ़, रायपुर- छत्तीसगढ़, न्यूटाउन-कोलकाता, भागलपुर-बिहार, पणजी-गोवा, पोर्टब्लेयर-अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, इम्फाल-मणिपुर, रांची- झारखंड, अगरतला-त्रिपुरा, फरीदाबाद-हरियाणा इस प्रतियोगिता में चयनित अन्य शहर है।
  • कुल मिलाकर देश के 13 शहरों का चयन स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए इस प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया।
  • इस प्रतियोगिता में चयनित शहरों के अतिरिक्त आइजोल-मिजोरम, पासीघाट अरुणाचल प्रदेश, देहरादून-उत्तराखंड, कोहिमा-नागालैंड, ओउल्गारे-पुडुचेरी, सिलवासा-दादरा एवं नगर हवेली, कवरत्ती-लक्षद्वीप, दीव-दमन एवं दीव, शिलांग-मेघालय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य शहर थे।
  • ये शहर जून 2016 तक नियमित प्रतियोगिता के दूसरे दौर में मूल्यांकन के लिए अपनी संशोधित स्मार्ट सिटी योजना प्रस्तुत कर सकते हैं।
  • ध्यातव्य है कि केंद्र सरकार ने देश के सौ शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा की थी प्रथम चरण में जनवरी, 2016 में देश के 20 शहरों का चुनाव स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए किया गया था।
  • केंद्र सरकार इन शहरों की आधारभूत संरचना के विकास में निवेश करेगी जिससे इन शहरों के निवासियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करायी जा सकें।
  • उल्लेखनीय है कि स्मार्ट सिटी योजना के लिए पांच वर्ष में 48,000 करोड़ रुपये तथा लगभग 100 करोड़ रुपये प्रति शहर प्रतिवर्ष औसत वित्तीय सहायता केंद्र सरकार द्वारा दी जाएगी।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=145587
https://india.gov.in/spotlight/smart-cities-mission-step-towards-smart-india