प्रश्न-अभी हाल ही में किस राज्य ने ‘स्मार्ट विलेज’ कार्यक्रम की शुरुआत की?
(a) मध्य प्रदेश
(b) गुजरात
(c) कर्नाटक
(d) राजस्थान
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 22 मई, 2016 को गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने अपनी सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर गांधी नगर के महात्मा मंदिर से ‘स्मार्ट विलेज’ कार्यक्रम की शुरुआत की।
- कार्यक्रम के पहले चरण में 300 गावों को स्मार्ट विलेज में परिवर्तित किया जाएगा।
- राज्य सरकार चयनित गांवों के विकास के लिए विशेष अनुदान देगी।
- विकास योजनाओं को तैयार करने एवं लागू करने के लिए विशेषज्ञों एवं सलाहकारों को 5000 रु. की सहायता दी जायेगी।
- ‘स्मार्ट विलेज’ के लिए गांवों की पहचान तालुका एवं जिला स्तरीय समिति करेगी।
- अंतिम सूची राज्य स्तरीय समिति द्वारा तैयार की जायेगी।
- स्वच्छता (Clecanliness), शौचालय (Toilets) प्राथमिक स्कूलों में स्कूल छोड़ने की दर (Drop-Out Rate in Primary Schools), आंगनबाड़ी सुविधा (Anganwadi Facilities), कुपोषण दर (Malnutrition Ratio), बच्चों के टीकाकरण (Vaccination of Chidren) आदि मानकों के आधार पर गांवों को स्मार्ट विलेज घोषित किया जायेगा।
- मुख्यंत्री आनंदीबेन पटेल का कहना है कि प्रोग्राम का उद्देश्य स्मार्ट सिटी की तर्ज पर गांवों को स्वच्छ एवं आत्मनिर्भर बनाना है।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://anandibenpatel.com/en/guj-cm-launches-smart-village-program-felicitates-villages-100-house-toilets-mahatma-mandir-gandhinagar/