प्रश्न- वर्ष 2014 के स्त्री शक्ति पुरस्कारों के अंतर्गत निम्न में से किसे रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
(a) पी. भानुमती
(b) सिस्टर मारियोला
(c) सीमा प्रकाश
(d) आस्था संस्थान
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 8 मार्च, 2015 को भारत के राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी द्वारा राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वर्ष 2014 के लिए स्त्री शक्ति पुरस्कार एवं नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रपति जी द्वारा छह श्रेणियों में स्त्री शक्ति पुरस्कार प्रदान किये गए।
यह छह श्रेणिया हैं:-रानी गायडिन्ल्यू जेलियांग पुरस्कार, रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार, रानी रूद्रम्मा देवी पुरस्कार, माता जीजाबाई पुरस्कार, कन्नगी पुरस्कार, देवी अहिल्याबाई होल्कर पुरस्कार।
| पुरस्कार | विजेता |
| 1.रानी गायडिन्ल्यू जेलियांग पुरस्कार | सिस्टर मारियोला (राजस्थान) |
| 2.रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार | सीमा प्रकाश (मध्य प्रदेश) |
| 3.रानी रूद्रम्मा देवी पुरस्कार | आस्था संस्थान, एन.जी.ओ. (राजस्थान) |
| 4.माता जीजाबाई पुरस्कार | चन्द्रप्रभा बोके (महाराष्ट्र) |
| 5.कन्नगी पुरस्कार | पी. भानुमती (केरल) |
| 6.देवी अहिल्याबाई होल्कर पुरस्कार | अन्याय रहित जिंदगियां, एन.जी.ओ. (गोआ) |
- इसके तहत 3 लाख रुपये की नगद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया जाता है।
- गौरतलब है कि वर्ष 1991 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा इस पुरस्कार की स्थापना की गई थी।
- यह पुरस्कार महिलाओं को सशक्त बनाने और महिलाओं के विकास हेतु एक व्यक्ति द्वारा किए गए अग्रणी योगदान हेतु प्रदान किया जाता है।
- यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष 8 मार्च अर्थात अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन (नई दिल्ली) में प्रदान किए जाते हैं।
- उल्लेखनीय है कि इस वर्ष महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार प्रारंभ किया गया।
- इसके तहत 1 लाख रुपये की नगद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया जाता है।
- वर्ष 2014 में नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित 8 महिलाएं निम्न हैं-
- श्रीमती रश्मि आनंद (दिल्ली)
- डॉ. नंदिता कृष्णा (तमिलनाडु)
- डॉ. लक्ष्मी गौतम (उत्तर प्रदेश)
- लतिका ठुकराल (हरियाणा)
- नेहा कृपाल (दिल्ली)
- डॉ. शैललक्ष्मी बालीजेपल्ली (तमिलनाडु)
- पी. कौशल्या (तमिलनाडु)
- डॉ. स्वराज विद्वान (उत्तराखंड)
संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=116539
http://www.narendramodi.in/pm-interacts-with-recipients-of-stree-shakti-puraskar-and-nari-shakti-puraskar-2014/