प्रश्न-निम्नलिखित में से किस IIT ने हाल ही में स्टार्ट-अप्स एंड रिस्क फाइनेंसिंग रिसर्च सेंटर (CREST) लॉन्च किया है?
(a) आई.आई.टी खड़गपुर
(b) आई.आई.टी रोपड़
(c) आई.आई.टी मद्रास
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- जून‚ 2021 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT Madras) ने स्टार्ट-अप्स और जोखिम वित्त पोषण पर अनुसंधान केंद्र (CREST) का शुभारंभ किया।
- इस केंद्र की स्थापना का उद्देश्य नवाचार उद्यमशीलता और जोखिम पूंजी में वैचारिक नेतृत्व प्रदान करना है।
- यह उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान में संलग्न होने हेतु एक बड़ी बाधा को दूर करने के लिए भारतीय स्टार्ट-अप्स और उद्यमों पर एक डेटा भंडार भी तैयार करेगा।
- इस सूचना संसाधन को शोधकर्ताओं और नीति निर्माताओं के लिए सुलभ बनाया जाएगा जिसके परिणाम-स्वरूप शीर्ष स्तरीय प्रकाशन हो सकते हैं।
- CREST के मुख्य उद्घाटन व्याख्यान में हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के प्रोफेसर तरुण खनना ने कहा‚ कि वैज्ञानिकों और व्यापारिक लीडर्स के बीच विश्वास कायम करने की आवश्यकता है।
- उन्होंने कहा कि प्रयोगशालाओं से अद्भूत तकनीके निकल रहीR हैं लेकिन इस तरह के नवाचारों में अधिकतम लाभ उठाने की क्षमताएं नहीं हैं।
- CREST का उद्देश्य एक विद्वतापूर्ण अनुसंधान (Scholarly Research) में लगे एक अग्रणी अनुसंधान केंद्र के रूप में पहचान बनाना है।
- CREST नवप्रवर्तन स्टार्ट-अप्स और उद्यमिता के सृजन‚ विकास और वित्त पोषण के क्षेत्र में अपनी अनुसंधान गतिविधियों का विस्तार करेगा।
लेखक-राजेश त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…