प्रश्न-22-23 जून‚ 2021 के मध्य ब्रिक्स ग्रीन हाइड्रोजन शिखर सम्मेलन‚ 2021 का आयोजन वर्चुअली किसके द्वारा किया गया?
(a) ओएनजीसी
(b) एनटीपीसी लि.
(c) बीपीसीएल लि.
(d) एचपीसीएल लि.
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 22-23 जून‚ 2021 के मध्य ब्रिक्स ग्रीन हाइड्रोजन शिखर सम्मेलन (BRICS Green Hydrogen Summit), 2021 वर्चुअली आयोजन किया गया।
- इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन भारत की सबसे बड़ी ऊर्जा (विद्युत) उत्पादन कंपनी एनटीपीसी लि. द्वारा किया गया।
- यह कार्यक्रम ग्रीन हाइड्रोजन पहलों एवं विचारों को साझा करने हेतु एक मंच प्रदान करता है।
- इस सम्मेलन में ब्रिक्स देशों के अग्रणी विशेषज्ञों ने भाग लिया।
- जिन्होंने ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में उनके देशों में हो रहे नवीनतम घटनाक्रमों पर अपने विचार साझा किए।
- ग्रीन हाइडोजन ब्रिक्स सहित सभी देशों के लिए सामयिक विषय है क्योंकि इसमें सतत ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने‚ ऊर्जा उपलब्धता के स्तर को बढ़ाने तथा पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव को कम करने की काफी क्षमता है।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…