स्टार्टअप्स के लिए समर्पित निजी क्षेत्र के बैंक की पहली शाखा

RBL Bank opens dedicated branch for start-ups in Bengaluru

प्रश्न-19 अप्रैल, 2016 को स्टार्टअप्स के लिए समर्पित शाखा खोलने वाला निजी क्षेत्र का पहला बैंक है-
(a) आरबीएल बैंक
(b) एचएडीएफसी बैंक
(c) आईसीआईसीआई बैंक
(d) यस बैंक
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 19 अप्रैल, 2016 को कोरमंगला, बंगलुरु में आरबीएल बैंक ने स्टार्टअप्स (START-UPS) के लिए समर्पित शाखा का शुभारंभ किया।
  • उल्लेखनीय है कि आरबीएल बैंक को पूर्व में रत्नाकर बैंक के नाम से जाना जाता था।
  • यह शाखा उद्यमियों की नई कंपनियों/उद्यमों की स्थापना में सहायता करेगी तथा विदेशी मुद्रा विनिमय सेवाओं, धन-प्रेषण एवं नकदी प्रबंधन जैसे बैंकिंग उत्पादों को भी उपलब्ध कराएगी।
  • बैंक अपने भागीदारों के माध्यम से स्टार्टअप्स के लिए पंजीकरण, विधिक और कर औपचारिकताओं सहित मूल्यवर्धित सेवाएं भी प्रदान करेगा।
  • गौरतलब है कि जनवरी, 2016 में आरबीएल बैंक ने प्रारंभिक चरण वाली कंपनियों की सहायता के लिए ‘इंडिया स्टार्टअप क्लब’ का शुभारंभ किया था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.business-standard.com/article/companies/rbl-bank-opens-bengaluru-branch-exclusively-for-start-ups-116041900547_1.html
http://www.thehindubusinessline.com/money-and-banking/rbl-bank-opens-dedicated-branch-for-startups-in-bengaluru/article8500071.ece
http://economictimes.indiatimes.com/industry/banking/finance/banking/rbl-bank-launches-dedicated-branch-for-startups/articleshow/51893014.cms
http://www.rblbank.com/media-kit/press-releases/ISC%20Launch%20press%20release%20draft.pdf