स्किल इंडिया अभियान

"Skill India 'campaign

प्रश्न-हाल ही में लांच ‘स्किल इंडिया’ (Skill India) अभियान के तहत सरकार का लक्ष्य वर्ष 2022 तक कितने करोड़ लोगों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना है?
(a) 50 करोड़
(b) 32.5 करोड़
(c) 40.2 करोड़
(d) 35 करोड़
उत्तर-(c)

संबंधित तथ्य

  • 15 जुलाई, 2015 को प्रथम ‘विश्व युवा कौशल दिवस’ (World Youth Skill Day) के अवसर पर केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा ‘स्किल इंडिया’ (Skill India) अभियान का शुभारंभ किया गया।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान का शुभारंभ किया। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2022 तक 40.02 करोड़ लोगों को कौशल प्रशिक्षण (Skill Training) प्रदान करना है।
  • इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने औपचारिक रूप से ‘राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन’ का शुभारंभ किया तथा ‘राष्ट्रीय कौशल विकास तथा उद्यमिता नीति-2015’ का भी विमोचन किया।
  • इसके साथ ही ‘प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना’ का भी विस्तार अखिल भारतीय स्तर पर किया गया।
  • उल्लेखनीय है कि यह योजना प्रायोगिक तौर पर पहले ही प्रारंभ हो चुकी थी।
  • इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा कौशल ऋण (Skill Loan) पहल का भी शुभारंभ किया गया।
  • इस पहल के तहत, कौशल विकास कार्यक्रमों में शामिल होने के इच्छुक देश के 34 लाख से अधिक युवाओं को अगले पांच वर्षों तक पांच हजार से 1.5 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
  • प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर स्किल इंडिया के लोगो (Logo) का भी विमोचन किया।
  • लोगो का प्रचार वाक्य (Tag Line) ‘कौशल भारत कुशल भारत’ है।
  • विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्यमंत्री राजीव प्रताप रूडी ने सरकार की पहलों और कौशल विकास की नीतियों के बारे में लोगों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए 150 कौशल वाहनों (Skill Vans) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=38835
http://pib.nic.in/newsite/erelease.aspx?relid=123296
http://pib.nic.in/newsite/erelease.aspx?relid=123270
http://khabar.ibnlive.com/news/desh/skill-india-narendra-modi-iti-vigyan-bhawan-391259.html