प्रश्न-निम्नलिखित में से किस भारतीय शहर के चयन का प्रस्ताव यूनेस्को (UNESCO) द्वारा ‘सिटी ऑफ म्यूजिक’ के रूप में स्वीकार किया गया है?
(a) वाराणसी
(b) रामपुर
(c) आगरा
(d) लखनऊ
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 16 जुलाई, 2015 को वाराणसी के महापौर रामगोपाल मोहले ने संवाददाता सम्मेलन में यह सूचना दी की छः माह पूर्व वाराणसी नगर को ‘सिटी ऑफ म्युजिक’ के रूप में चुने जाने हेतु भेजे गये प्रस्ताव को यूनेस्को (UNESCO) ने स्वीकार कर लिया है।
- उल्लेखनीय है कि वाराणसी का चुनाव ‘क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क’ के तहत किया जायेगा।
- इस प्रस्ताव के स्वीकृत हो जाने से वाराणसी के सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक परिदृश्य में प्रदर्शित करने का एक संभावित मंच प्राप्त होगा।
- इससे संगीत के क्षेत्र में स्थानीय कलाकारों को अपना कौशल और परम्परागत ज्ञान ‘क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क’ के सदस्य देशों के साथ साझा करने में सुविधा प्राप्त होगी।
- गौरतलब है कि यूनेस्को की ‘क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क’ की संगीत, साहित्य, फिल्म, शिल्प और लोक कला, डिजाइन, मीडिया, पाक कला (गैस्ट्रोनॉमी) की अलग-अलग श्रेणियां हैं।
- ध्यातव्य है कि वर्ष 2006 में ‘संगीत’ (म्यूजिक) को ‘क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क’ में पांचवी सांस्कृतिक श्रेणी के रूप में शामिल किया गया था।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.jagran.com/uttar-pradesh/varanasi-city-12604027.html
https://www.tourmyindia.com/blog/varanasi-sparkles-as-the-unesco-city-of-music/
http://timesofindia.indiatimes.com/city/varanasi/Varanasi-chosen-as-city-of-music-by-UNESCO/articleshow/48093114.cms