सॉफ्टवेयर-स्पेक्ट्र्म एन्हांसमेंट (एसपीई)

प्रश्न-4 सितंबर‚ 2021 को कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) द्वारा शुरू किया गया स्पेक्ट्रम एन्हांसमेंट (एसपीई) नामक नया सॉफ्टवेयर सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट द्वारा किसके सहयोग से विकसित किया गया है?
(a) राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र
(b) गुजरात एनर्जी रिसर्च एंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट
(c) टाटा एनर्जी रिसर्च इंस्टीट्यूट
(d) उपरोक्त में कोई नहीं
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 4 सितंबर‚ 2021 को कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने कोयला संसाधनों के बेहतर मूल्यांकन हेतु स्पेक्ट्रम एन्हांसमेंट (एसपीई) नामक एक नया सॉफ्टवेयर शुरू किया है।
  • यह कोयला अन्वेषण प्रक्रिया के दौरान भूकंपीय सर्वेक्षण का उपयोग करके पृथ्वी की सबसे ऊपरी सतह (क्रस्ट) के नीचे पतले कोयले के निशानों की पहचान करके और कोयला संसाधनों के मूल्यांकन में सुधार करने में सहायता करेगा।
  • अपनी तरह का यह पहला सॉफ्टवेयर सीआईएल की अनुसंधान और विकास (आरएंडडी) शाखा सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट (सीएमपीडीई) द्वारा गुजरात एनर्जी रिसर्च एंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (जीईआरएमआई) के सहयोग से विकसित किया गया है।
  • उल्लेखनीय है कि भारत के कुल कोयला उत्पादन में सीआईएल की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत तक है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1752014