सैन्य अभ्यास हरिमऊ शक्ति-2018

प्रश्न-30 अप्रैल से 13 मई, 2018 के मध्य किन देशों के बीच सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-2018’ `का संचालन किया जाएगा?
(a) भारत-श्रीलंका
(b) भारत-मलेशिया
(c) भारत-बांग्लादेश
(d) भारत-जापान
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 30 अप्रैल से 13 मई, 2018 के मध्य भारत-मलेशिया रक्षा सहयोग के एक हिस्से के रूप में मलेशिया के हुलु लंगट स्थित सेंगई परडिक के घने जंगलो में एक संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति’ 2018 का संचालन किया जाएगा।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के मध्य परस्पर सहयोग और समन्वय बढ़ाना तथा घने जंगलों में अराजकता निरोध कार्यवाही के संचालन में विशेषज्ञता को साझा करना है।
  • भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व देश की सबसे पुरानी बटालियनों में से एक 4- ग्रेनेडियर्स कर रही है।
  • जबकि मलेशियाई दल का प्रतिनिधित्व 1-रॉयल रेंजर रेजीमेंट तथा रॉयल मलय रेजीमेंट के सैनिक कर रहे हैं।
  • ये दोनों रेजीमेंट जंगल युद्ध में विशेषज्ञता के लिए जाने जाते हैं।
  • पहली बार मलेशिया की भूमि पर भारत-मलेशिया सैनिकों का इतने बड़े पैमाने पर संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास का आयोजन होने जा रहा है।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=178921