सैन्‍य अभ्यास कैम्ब्रियन पेट्रोल- 2026

प्रश्न- निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 2 – 13 अक्टूबर, 2026 के मध्य सैन्य अभ्यास कैम्ब्रियन पेट्रोल- 2026 यूनाइटेड किंगडम के वेल्स में आयोजित किया गया।
  2. इसमें भारतीय सेना की असम रेजिमेंट के सैनिकों ने स्वर्ण पदक जीता है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर- (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 2 – 13 अक्टूबर, 2026 के मध्य सैन्य अभ्यास कैम्ब्रियन पेट्रोल-2026 यूनाइटेड किंगडम के वेल्स में आयोजित किया गया।
  • इसमें भारतीय सेना की असम रेजिमेंट के सैनिकों ने स्वर्ण पदक जीता है।
  • ब्रिटिश सेना की आधिकारिक जानकारी के अनुसार वर्ष 2026 के संस्करण में कुल 140 सैन्‍य गश्ती दलों ने पंजीकरण कराया, जिसमें 35 अंतरराष्ट्रीय और दो संयुक्‍त ब्रिटिश अंतरराष्ट्रीय दल शामिल थे।
  • असम रेजिमेंट के दल ने असाधारण सहनशक्ति, सामरिक कौशल और उत्कृष्ट टीम भावना का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली 10 टीमों में स्थान बनाया।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.army.mod.uk/events/exercise-cambrian-patrol-2026/?utm_s