प्रश्न- 14 अक्टूबर,2026 को ‘बृहत्तर भारत : विश्वभर में भारत के सांस्कृतिक संबंध’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन-2026 कहां आयोजित किया गया ?
(a) मुंबई (b) अहमदाबाद
(c) जयपुर (d) नई दिल्ली
उत्तर –(d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 14-16 अक्टूबर,2026 को ‘बृहत्तर भारत : विश्वभर में भारत के सांस्कृतिक संबंध’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन-2026 नई दिल्ली में आयोजित किया गया .
- तीन दिवसीय इस सम्मेलन में 50 देशों के प्रतिनिधि, राजदूत और विद्वान भाग लिया।
- इस सम्मेलन में विश्व के विभिन्न क्षेत्रों के साथ भारत के ऐतिहासिक एवं समकालीन सांस्कृतिक संबंधों पर विचार-विमर्श किया गया ।
- इसमें चीन, जापान, मंगोलिया, नेपाल और ईरान सहित विभिन्न देशों के प्रतिभागी साझा सांस्कृतिक विरासत तथा सभ्यतागत आदान-प्रदान से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।
- यह सम्मेलन ‘ग्रेटर इंडिया सोसाइटी’ (Greater India Society) अर्थात् ‘बृहत्तर भारत परिषद्’ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया ।
- बृहत्तर भारत परिषद् की स्थापना 14 अक्टूबर, 1926 को कोलकाता में भारतीय विद्वानों के एक समूह द्वारा की गई थी।
- गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर इसके आध्यात्मिक मार्गदर्शक थे।
- सम्मेलन के दौरान ‘एशिया की साझा सांस्कृतिक विरासत’ (Common Cultural Heritage of Asia) शीर्षक से एक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस सम्मेलन को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित करेंगे।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://brihattarbharat.com/about?utm_