सैन्य अभ्यास ‘इन्द्र-2016’

INDRA-2016

प्रश्न-23 सितंबर, 2016 को भारत रूस के मध्य शुरू हुए संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘इन्द्र-2016’ का आयोजन रूस के किस शहर में किया जा रहा है?
(a) सेंट पीटर्सबर्ग
(b) गुडिम
(c) ब्लादिवोस्तोक
(d) ग्रोज्मी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 23 सितंबर, 2016 को 11 दिन तक चलने वाला भारत व रूस के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘इन्द्र-2016’ के आठवें संस्करण का आयोजन रूस में उसीरियस्क (Ussiriysk) जिले में स्थित ब्लादिवोस्तोक नामक स्थान पर शुरू हो गया।
  • संयुक्त अभ्यास के इस संस्करण का मुख्य फोकस-संयुक्त राष्ट्र जनादेश के तहत अर्ध-पहाड़ी क्षेत्रों तथा जंगल वाले क्षेत्रों में आतंकवाद-विरोधी अभियान पर केंद्रित होगा।
  • इस सैन्याभ्यास में ब्रिगेडियर सुकृत चड्ढा (Sukrit Chadah) के नेतृत्व में 250 सदस्यीय कुमाउफ्रं रेजिमेंट की भारतीय सैन्य टुकड़ी भाग ले रही है।
  • जबकि रूसी सेना की 59वीं मोटराइज्ड इंफेंट्री ब्रिगेड की 250 सदस्यीय सैनिक टुकड़ी इस अभ्यास में शामिल है।
  • उल्लेखनीय है कि भारत व रूस के मध्य वर्ष 2003 से द्विपक्षीय रक्षा सहयोग प्रारंभ किया गया था, जिसमें इन्द्र संयुक्त सैन्य अभ्यास भी शामिल है।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://in.rbth.com/multimedia/photo_of_the_day/2016/09/23/indra-2016_632775
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=151060
https://sputniknews.com/military/20160923/1045636531/russia-india-indra-2016-joint-exercise.html