सैन्य अभ्यास ‘मैत्री’-2016

Exercise MAITREE 2016a

प्रश्न-15-29 जुलाई, 2016 के मध्य किन देशों की सेनाओं के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मैत्री’ 2016 संपन्न हुआ?
(a) भारत-थाइलैंड
(b) भारत-बांग्लादेश
(c) भारत-श्रीलंका
(d) भारत-चीन
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 15-29 जुलाई, 2016 के दौरान भारतीय सेना और रॉयल थाईलैंड की सेना के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मैत्री’ 2016 (Exercise Maitree-2016) कराबी (Krabi), थाईलैंड में संपन्न हुआ।
  • इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना और रॉयल थाइलैंड आर्मी के 90 सैनिकों ने भाग लिया।
  • इसका उद्देश्य शहरी क्षेत्र में आतंकवादी अभियानों के संचालन में सेना के दलों को प्रशिक्षित करना है।
  • इस अभ्यास के दौरान दोनों सेनाओं ने घेराबंदी और खोज, छापेमारी एवं खोज और नष्ट करो मिशनों जैसे अभियानों के अतिरिक्त शहरी माहौल में आतंकवाद के विरूद्ध अभियानों के संचालन के तौर-तरीके साझा किए।
  • संयुक्त प्रशिक्षण के तहत दोनों सेनाओं द्वारा एक-दूसरे के उपकरण एवं हथियार का साक्षा उपयोग एवं संचालन किया गया।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=148046
http://defenceaviationpost.com/exercise-maitree-2016-joint-indo-thailand-military-exercise-culminates/
https://www.instagram.com/p/BIjEH2dDEN2/