प्रश्न-27 मई, 2021 को किसने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से सेहत (सर्विसेज ई-हेल्थ असिस्टेंस एंड टेली कंसल्टेशन) ओपीडी पोर्टल का शुभारंभ किया?
(a) पीयूष गोयल
(b) डॉ. हर्षवर्धन
(c) राजनाथ सिंह
(d) नरेंद्र सिंह तोमर
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 27 मई, 2021 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से सेहत (सर्विसेज ई-हेल्थ असिस्टेंस एंड टेली कंसल्टेशन) ओपीडी पोर्टल का शुभारंभ किया।
- यह पोर्टल सेवारत सशस्त्र बल कर्मिओं, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों को टेली-मेडिसिन सेवाएं प्रदान्ा करने के लिए शुरू किया गया है।
- यह उन्नत सुरक्षा सुविधाओं के साथ ओपीडी पोर्टल का अंतिम संस्करण है।
- इसका परीक्षण संस्करण अगस्त, 2020 में शुरू किया गया था।
- सैन्य सेवा के डॉक्टरों द्वारा बीटा संस्करण पर 6500 से अधिक चिकित्सा परामर्श पहले ही प्रदान किए जा चुके है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…