प्रश्न-26 मई, 2021 को संपन्न यूईएफए यूरोपा लीग, 2020-21 का खिताब किस फुटबॉल क्लब ने जीता है?
(a) मैनचेस्टर यूनाइटेड
(b) विल्लारियल
(c) सेविला
(d) आर्सेनल
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 26 मई, 2021 को पेशेवर फुटबॉल प्रतियोगिता यूईएफए (UEFA) यूरोपा लीग, 2020-21 संपन्न हुई।
- फाइनल मुकाबला ग्डांस्क (Gdansk)स्टेडियम, पोलैंड में खेला गया।
- फाइनल मुकाबले में विल्लारियल फुटबॉल क्लब ने पेनाल्टी शूट आउट में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 11-10 से पराजित कर खिताब जीत लिया।
- विल्लारियल ने पहली बार यह खिताब जीता है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.uefa.com/uefaeuropaleague/match/2029909–villarreal-vs-man-united/matchinfo/?iv=true