प्रश्न-22 अक्टूबर‚ 2021 को किस राज्य में सेवा सेतु कार्यक्रम के सातवें चरण का शुभारंभ मणिपुर गांव से किया गया है?
(a) छत्तीसगढ़
(b) मध्य प्रदेश
(c) गुजरात
(d) राजस्थान
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 22 अक्टूबर‚ 2021 को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्यव्यापी ‘सेवा सेतु कार्यक्रम’ के सातवें चरण का शुभारंभ किया।
- इसका शुभारंभ उन्होंने अहमदाबाद जिले के साणंद तालुका में स्थित मणिपुर गांव से किया।
- इस कार्यक्रम के तहत स्थानीय लोगों को सरकारी कार्यालयों का दौरा किए बिना उनके घर पर आय प्रमाण-पत्र‚ विधवा पेंशन‚ जाति प्रमाण-पत्र और राशन कार्ड की प्रति जैसे दस्तावेज और प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराए जाते हैं।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…