रटौल आम को जीआई टैक

प्रश्न-12 अक्टूबर‚ 2021 को उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध रटौल आम को भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग प्रदान किया गया। इस आम का उत्पादन उत्तर प्रदेश के किस जिले में होता है?
(a) लखनऊ
(b) सहारपुर
(c) बागपत
(d) मेरठ
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 13 अक्टूबर‚ 2021 को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में उत्पादित किए जाने वाले प्रसिद्ध रटौल आम को भौगोलिक संकेतक रजिस्ट्री‚ चेन्नई द्वारा भौगोलिक संकेतक प्रदान किया गया।
  • इस आम का नामकरण रटौल गांव के नाम पर किया गया है‚ जहां इसकी उत्पत्ति हुई थी।
  • यह आम अपनी विशेष सुगंध और स्वाद के लिए लोकप्रिय है।
  • इस आम को पाकिस्तान द्वारा अपनी मूल उपज के रूप में भी दावा किया जाता है।
  • रटौल आम को अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में 5.5-7.5 पीएच मान के साथ रेतीली और दोमट मिट्टी में उगाया जाता है।
  • यह आम बागपत जिले की खेकड़ा तहसील की रतौल‚ शेखपुरी‚ विनयपुर‚ मुबारिकपुर‚ तिगरी तथा लहछोड़ा के लगभग 85 हेक्टेयर भूमि में उगाया जाता है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.hindustantimes.com/cities/lucknow-news/cish-helps-rataul-mangoes-get-gi-tag-101634225568932.html