प्रश्न-21 सितंबर, 2018 को केंद्रीय सरकार ने किसे स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लि. (SAIL) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया?
(a) पी.के. सिंह
(b) पी.के. राठ
(c) अनिल कुमार चौधरी
(d) आर.के. सिंह
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 22 सितंबर, 2018 को केंद्र सरकार ने अनिल कुमार चौधरी को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लि. (SAIL) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।
- उनका कार्यकाल दिसंबर, 2020 तक रहेगा।
- इस पद पर वह पी.के. सिंह का स्थान लेंगे।
- सेल के बारे में
- यह भारत में इस्पात निर्माण में लगी सार्वजनिक एक प्रमुख महारत्न कंपनी है।
- यह पूर्णतः एकीकृत लोहे और इस्पात का सामान तैयार करती है।
- स्थापना-19 जनवरी, 1954।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक
https://sail.co.in/sail-press-release/shri-anil-kumar-chaudhary-takes-charge-chairman-sail