प्रश्न – 25 मई, 2025 को संपन्न शीर्ष स्तरीय इतालवी फुटबॉल लीग सेरी-ए-लीग‚ 2024 -25 का खिताब किस फुटबॉल क्लब ने जीता है?
(a) इंटर मिलान
(b) इंटरनेज़ियोनेल
(c) नेपोली
(d) अटलांटा
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 17 अगस्त, 2024 – 25 मई, 2025 तक शीर्ष स्तरीय इतालवी फुटबॉल लीग सेरी-ए-लीग‚ 2024 -25 का आयोजन इटली में किया गया।
- इस दौरान कूल 380 मैच खेले गए।
- परिणाम की घोषणा अंकों के आधार पर की गई।
- नेपोली 38 मैचों में 82 अंक हासिल कर अंकतालिका में शीर्ष पर रहा और खिताब जीत लिया।
- इंटरनेज़ियोनेल (Internazionale) ने 38 मैचों में 81अंक हासिल किए और अंकतालिका में दूसरे स्थान पर रहा।
- अटलांटा ने 38 मैचों में 74 अंक हासिल किए और अंकतालिका में तीसरे स्थान पर रहा।
- इस लीग में सर्वश्रेष्ठ गोल स्कोरर (25) अटलांटा के माटेओ रेटेगुई रहे।
- सबसे मूल्यवान खिलाड़ी नेपोली के स्कॉटलैंड स्कॉट मैकटोमिने चुने गए।
- सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर रोमा के सर्बिया माइल स्विलार को चुना गया।
- सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर इंटर मिलान के एलेसेंड्रो बस्तोनी चुने गए।
- सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर एसी मिलान के तिजानी रेइंडर्स को चुना गया।
- सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर अटलांटा के माटेओ रेटेगुई चुने गए।
- सीज़न के सर्वश्रेष्ठ कोच नेपोली के एंटोनियो कोन्टे को चुना गया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.espn.in/football/table/_/league/ita.1
http://www.ballhelper.com/soccer-football/italy1/italy-serie-a.php