ला-लीगा (स्पेनिश लीग)‚ 2024 -25

प्रश्न – मई‚ 2025 में संपन्न स्पेनिश फुटबॉल लीग ला-लीगा‚ 2024 -25 का खिताब अंकों की बढ़त के आधार पर किस फुटबॉल क्लब ने जीता है?
(a) रियल मैड्रिड (b) एटलेटिको मैड्रिड
(c) बार्सिलोना (d) एथलेटिक बिलबाओ
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 25 मई‚ 2025 को स्पेनिश फुटबॉल लीग ला-लीगा‚ 2024 -25 स्पेन में संपन्न हुई।
  • बार्सिलोना ने 28 वीं बार इस फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीता है।
  • बार्सिलोना 38 मैचों में 88 अंक हासिल कर अंकतालिका में शीर्ष पर रहा और खिताब जीत लिया।
  • रियल मैड्रिड ने 38 मैचों में 84 अंक हासिल किए और अंकतालिका में दूसरे स्थान पर रहा।
  • एटलेटिको मैड्रिड ने 38 मैचों में 76 अंक हासिल किए और अंकतालिका में तीसरे स्थान पर रहा।
  • इस लीग में सर्वश्रेष्ठ गोल स्कोरर (31) रियल मैड्रिड के किलियन एमबाप्पे रहे।
  • 15 अगस्त, 2024 को सीज़न का पहला गोलओइहान सैंसेट (एथलेटिक बिलबाओ) ने गेटाफे के खिलाफ किया।
  • 25 मई, 2025 को सीज़न का अंतिम गोल डैनी ओल्मो (बार्सिलोना) ने एथलेटिक बिलबाओ के खिलाफ किया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.espn.in/football/table/_/league/esp.1

https://www.bbc.com/sport/football/spanish-la-liga/table