सेबी के नए अध्यक्ष

Ajay Tyagi appointed new chairman of Sebi

प्रश्न-हाल ही में केंद्र सरकार ने किसे भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया?
(a) नरेंद्र त्यागी
(b) अजय त्यागी
(c) शक्तिकांत दास
(d) अरुधंति भट्टाचार्य
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 10 फरवरी, 2017 को केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अजय त्यागी को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।
  • इस पद पर वह वर्तमान अध्यक्ष यू.के. सिन्हा का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल 1 मार्च, 2017 को समाप्त हो रहा है।
  • उनका कार्यकाल 5 वर्ष या 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक रहेगा।
  • अजय त्यागी भारतीय प्रशासनिक सेवा के हिमाचल प्रदेश कैडर के वर्ष 1984 बैच के अधिकारी हैं।
  • वर्तमान में यह आर्थिक मामलों के विभाग में अतिरिक्त सचिव निवेश हैं जहां वे पूंजी बाजार का कार्य भी देखते हैं।
  • ज्ञातव्य है कि भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड देश में प्रतिभूति और वित्त का वैधानिक नियामक बोर्ड है।
  • इसकी स्थापना भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड अधिनिमय, 1992 के प्रावधानों के तहत 12 अप्रैल, 1992 में हुई थी।
  • इसका मुख्यालय मुंबई में है।

संबंधित लिंक
http://timesofindia.indiatimes.com/business/india-business/ajay-tyagi-appointed-as-new-chairman-of-sebi-to-take-charge-on-march-1/articleshow/57089839.cms
http://timesofindia.indiatimes.com/business/india-business/ajay-tyagi-appointed-as-new-chairman-of-sebi-to-take-charge-on-march-1/articleshow/57089839.cms
http://www.business-standard.com/article/markets/senior-ias-officer-ajay-tyagi-appointed-sebi-chief-for-five-years-117021000938_1.html

One thought on “सेबी के नए अध्यक्ष”

  1. Sir please Help me
    Sahara q shop jo vonwrjan huwa housing market se or Vogt 18 Sal se jma rakam waps nhi mil rha hai
    Ajent 3 Sal ke liy for se jama karna hoga gumrah kr rha hai
    Hame apni Beti ki shadi ke liy rakm ki sakht jarurt hai plase help me…thank
    Sbhi dstawez bhej denge plase help me

Comments are closed.