प्रश्न-हाल ही में किस भारतीय फुटबॉलर ने 50 वां अंतर्राष्ट्रीय गोल किया है?
(a) बाइचुंग भूटिया
(b) पी.कुमार
(c) आईएम विजयन
(d) सुनील छेत्री
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने 16 जून, 2015 को अपने कॅरियर के 87वें मैच में 50वां गोल करके भारत की ओर से सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय गोल करने वाले प्रथम भारतीय फुटबॉलर बन गये।
- उन्होंने यह गोल (50वां गोल) वर्ष 2018 में रूस में होने वाले 21वें फीफा फुटबॉल कप हेतु खेले जा रहे क्वालीफाइंग राउंड के दूसरे मैच में गुआम के विरुद्ध फुटबॉल एसोसिएशन स्टेडियम हरमोन, गुआम में किया।
- उल्लेखनीय है कि भारत के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया 107 मैंचो में 42 गोल के साथ दूसरे जबकि आईएम विजयन 82 मैंचो में 40 गोल के साथ भारत की ओर तीसरे सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय गोल करने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.telegraphindia.com/1150617/jsp/sports/story_26155.jsp#.VYqN4fmqqkp
http://www.ibtimes.co.in/world-cup-qualifier-result-sunil-chhetri-scores-india-lose-against-guam-2-1-636008
http://indiatoday.intoday.in/education/story/sunil-chhetri-becomes-first-indian-to-score-50-international-goals/1/445187.html
http://www.fifa.com/worldcup/matches/round=275171/match=300317464/index.html#nosticky