प्रश्न-शशिबाला जिनका हाल ही में निधन हो गया निम्न में से किस खेल से संबंधित थीं?
(a) क्रिकेट
(b) फुटबॉल
(c) हॉकी
(d) टेनिस
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 21 जून, 2015 को भारतीय हॉकी टीम की पूर्व कप्तान शशिबाला, उनके पुत्र अग्रिम एवं कार चालक की फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर बंगा और नवांशहर के बीच कढीहा गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
- इन्होंने वर्ष 1987 में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी में पदार्पण किया तथा वे वर्ष 1998 में नीदरलैंड में संपन्न हुई एफ.आई.एच. महिला विश्व कप में भारतीय टीम की सदस्य रहीं।
- उल्लेखनीय है कि इन्होंने वर्ष 1997 में जिम्बाब्वे के हरारे में संपन्न हुए महिला विश्व कप के क्वालीफायर मैच में भारतीय टीम की कप्तानी की थी।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.thehindu.com/todays-paper/tp-sports/former-india-hockey-womens-captain-dies-in-accident/article7340259.ece
http://timesofindia.indiatimes.com/sports/hockey/top-stories/Former-Indian-women-hockey-captain-Shashi-Bala-killed-in-road-accident/articleshow/47758763.cms
http://indiatoday.intoday.in/story/former-india-hockey-captain-killed-road-accident/1/446067.html