प्रश्न-अक्टूबर, 2020 में कोयला खान भविष्य निधि संगठन (CMPFO) द्वारा लांच की गई महत्वाकांक्षी सूचना प्रौद्योगिकी प्रोजेक्ट है-
(a) सुनिधि प्रोजेक्ट
(b) सुविधा प्रोजेक्ट
(c) समृद्धि प्रोजेक्ट
(d) समिधा प्रोजेक्ट
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 2 अक्टूबर, 2020 को महात्मा गांधी की 151वीं जयंती के अवसर पर कोयला खान भविष्य निधि संगठन (CMPFO) ने एक महत्वाकांक्षी सूचना प्रौद्योगिकी प्रोजेक्ट ‘सुनिधि’ के लांच की घोषणा की।
- सुनिधि (SUNIDHI) का पूर्ण रूप ‘सुपीरियर न्यू-जेनेरेशन इन्फॉर्मेशन एंड डाटा हैंडलिंग इनीशिएटिव’ है।
- उक्त प्रोजेक्ट का उद्देश्य कोयला खान भविष्य निधि संगठन की सभी भविष्य निधि एवं पेंशन संबंधी गतिविधियों को डिजिटलाइज करना है।
- उक्त सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन का संचालन भुवनेश्वर स्थित डिजास्टर रिकवरी सेंटर के साथ इसके हैदराबाद स्थित डाटा सेंटर से किया जा रहा है।
- कोयला खान भविष्य निधि संगठन के सभी 23 कार्यालय डाटा सेंटर से जुड़े हैं।
- ध्यातव्य है कि कोयला खान भविष्य निधि संगठन, कोयला मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय है।
- यह संगठन कोयला खान श्रमिकों के लिए भविष्य निधि, पेंशन और जीवन बीमा की विभिन्न योजनाओं का संचालन करता है।
- इस संगठन की स्थापना संसद के एक अधिनियम द्वारा 1948 में की गई थी।
लेखक-नीरज ओझा
संबंधित लिंक भी देखें…