विश्व पर्यावास दिवस : 2020

World Habitat Day 2020

प्रश्न-अक्टूबर, 2020 में संयुक्त राष्ट्र के द्वारा ‘हमारे शहरों, शहरों की स्थिति तथा सभी को पर्याप्त आश्रय के बुनियादी अधिकार पर प्रतिबिंबित’ कौन-सा दिवस मनाया गया?
(a) विश्व उपभोक्ता दिवस
(b) विश्व पर्यावास दिवस
(c) विश्व पृथ्वी दिवस
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • संयुक्त राष्ट्र ने हमारे शहरों, शहरों की स्थिति तथा सभी को पर्याप्त आश्रय के बुनियादी अधिकार पर प्रतिबिंबित करने के लिए प्रत्येक वर्ष अक्टूबर के पहले सोमवार को ‘विश्व पर्यावास दिवस’ के रूप में नामित किया है।
  • इस वर्ष ‘विश्व पर्यावास दिवस, 2020’ का आयोजन 5 अक्टूबर को किया गया।
  • विश्व पर्यावास दिवस, 2020 की थीम है-‘सभी के लिए आवास-एक बेहतर शहरी भविष्य’ (Housing for all a better urban future)
  • विश्व पर्यावास दिवस 1985 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा संकल्प 40/202 के माध्यम से स्थापित किया गया था और वर्ष 1986 में मनाया गया था।
  • विश्व पर्यावास दिवस, 2020 का वैश्विक पर्यवेक्षण का आयोजन यूएन-हैबिटेट व इंडोनेशिया की सरकार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
  • इस दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन इंडोनेशिया के सुराबाया शहर में किया गया।
  • इस अवसर पर एक रिपोर्ट में बताया गया कि पूरे विश्व में 1.8 बिलियन लोग ऐसे हैं, जो झोपड़पट्टियों तथा अनौपचारिक बस्तियों में अपना जीवन-यापन करते हैं।
  • 3 बिलियन लोगों के पास हाथ धोने की बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।
  • अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के अनुसार, दुनिया की 55 प्रतिशत आबादी किसी भी प्रकार के सामाजिक संरक्षण से लाभान्वित नहीं है।
  • 1989 में संयुक्त राष्ट्र के द्वारा ह्यूमन सेटलमेंट प्रोग्राम के तहत ‘हैबिटेट स्क्राल ऑफ ऑनर’ पुरस्कार की घोषणा की। इसका उद्देश्य उन पहलों को बढ़ावा देना है, जिन्होंने आश्रय प्रावधान के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है।
  • यूएन-हैबिटेट स्क्राल ऑफ ऑनर, 2020 का पुरस्कार-

1.upcycle AFRICA (युगांडा)
2. सुबंग जया म्यूनिसिपल कॉउसिंल (मलेशिया)
3. कम्युनिटी इम्पैक्ट नेपाल (नेपाल)
4. हाउसिंग एंड सिटी मंत्रालय (कोलंबिया)
5. इकोकासा SHF (मेक्सिको)

लेखक-आलोक पाण्डेय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://urbanoctober.unhabitat.org/whd

https://www.un.org/en/observances/habitat-day

https://unhabitat.org/2020-un-habitat-scroll-of-honour-award-winners-announced-0