सुधीर तैलंग

प्रश्न-6 फरवरी, 2016 को सुधीर तैलंग का निधन हो गया है। वे मशहूर-
(a) पत्रकार थे
(b) कार्टूनिस्ट थे
(c) संगीतकार थे
(d) वैज्ञानिक थे
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 6 फरवरी, 2016 को भारत के जाने-माने कार्टूनिस्ट सुधीर तैलंग का निधन हो गया। वे 55 वर्ष के थे।
  • उनका जन्म राजस्थान के बीकानेर में वर्ष 1960 में हुआ था।
  • उन्होंने अपना कैरियर मुंबई में ‘इलुस्ट्रेटेड वीकली ऑफ इंडिया’ के साथ वर्ष 1982 में शुरू किया था।
  • 1 वर्ष पश्चात वे नई दिल्ली में नवभारत टाइम्स से जुड़ गये। उन्होंने प्रमुख समाचार पत्रों जैसे-हिंदुस्तान टाइम्स, द टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडियन एक्सप्रेस एवं एसियन एज के साथ कार्य किया।
  • 2004 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
  • सुधीर तैलंग ने हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर कार्टूनों के सेटों के संकलन-‘नो, प्राइम मिनिस्टर’ प्रकाशित की थी।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.thehindu.com/news/national/cartoonist-sudhir-tailang-passes-away/article8203194.ece
https://en.wikipedia.org/wiki/Sudhir_Tailang