प्रश्न-10 फरवरी‚ 2021 को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने ब्रह्मपुत्र वैली फर्टिलाइजर कॉरपोरेशन लि.‚ असम को कितने करोड़ रुपये सहायता प्रदान करने को मंजूरी दी है?
(a) 500 करोड़ रुपये
(b) 300 करोड़ रुपये
(c) 100 करोड़ रुपये
(d) 200 करोड़ रुपये
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 10 फरवरी‚ 2021 को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने ब्रह्मपुत्र वैली फर्टिलाइजर्स कॉरपोरेशन लि. (BVFCL) नामरूप (असम)‚ को यूरिया निर्माण इकाइयों के संचालन को बनाए रखने के लिए 100 करोड़ रुपये की अनुदान सहायता के लिए उर्वरक विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
- बीवीएफसीएल‚ एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है‚ जो कंपनी अधिनियम के अनुसार भारत सरकार के उर्वरक विभाग (डीओएफ) के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत बनाया गया है।
- वर्तमान में कंपनी असम के नामरूप में बीवीएफसीएल के परिसर में अपने दो पुराने संयंत्रों नामरूप-2 और नामरूप-3 में कार्य कर रही है।
- भारत में पहली गैस आधारित यूरिया विनिर्माण इकाई होने एवं सभी बुनियादी ढांचे और फीडस्टॉक की उपलब्धता होने के बावजूद‚ अपनी पुरानी और अप्रचलित प्रौद्योगिकी के कारण इस कंपनी के लिए लागत प्रभावी तरीके से मौजूदा इकाइयों से समुचित उत्पादन स्तर बनाए रखना मुश्किल रहा है।
- संयंत्रों के सुरक्षित‚ टिकाऊ और आर्थिक संचालन को सुनिश्चित करने के लिए‚ कुछ उपकरणों और मशीनों को प्रतिस्थापित/ओवरहाल किए जाने की आवश्यकता है।
- मैकेनिकल‚ इलेक्ट्रिकल‚ इंस्ट्रूमेंटेशन और उत्प्रेरक वस्तुओं आदि की खरीद के साथ संयंत्रों के सुचारू संचालन के लिए किए जाने वाली न्यूतनम कार्यात्मक मरम्मत पर 100 करोड़ रुपये का अनुमानित व्यय होगा और इसलिए सरकार ने ब्रह्मपुत्र वैली फर्ट्रिलाइजर कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीवीएफसीएल) को 100 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की।
- ब्रह्मपुत्र वैली फर्टिलाइजर कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीवीएफसीएल) भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित है‚ जो इस क्षेत्र में आर्थिक विकास की महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…