प्रश्न-फरवरी‚ 2021 में केरल सरकार द्वारा राज्य को ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था में बदलने के लिए किस मिशन का शुभारंभ किया गया है?
(a) केरल ज्ञान मिशन
(b) केरल डिजिटल मिशन
(c) केरल शिक्षा मिशन
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- 9 फरवरी‚ 2021 को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शिक्षित युवा वर्ग में कौशल सुधार के एक भाग के रूप में ‘केरल ज्ञान मिशन’ (Kerala Knowledge Mission का शुभारंभ किया है।
- ‘केरल ज्ञान मिशन’ का उद्देश्य केरल राज्य को ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था में बदलना है।
- ध्यातव्य है कि ‘केरल ज्ञान मिशन’ अभिनव विचारों को बढ़ाना देने‚ ज्ञान आधारित पहल को समन्वित करने तथा युवाओं को अद्यतन कौशल युक्त करने का प्रयास करेगा।
- यह मिशन शिक्षित युवाओं के लिए एक व्यापक डिजिटल प्लेटफार्म प्रदान करता है‚ जो उन्हें अद्यतन कौशल से युक्त करने तथा उनके ज्ञान में वृद्धि करने के साथ-साथ बदलते बाजार की चुनौतियों का सामना करने हेतु सक्षम बनाता है।
- यह डिजिटल प्लेटफार्म उन व्यक्तियों के लिए एक अवसर उपलब्ध कराएगा‚ जिन्होंने वैश्विक नियोक्ताओं के साथ जुड़ने के लिए काम और नौकरी से ब्रेक ले लिया है।
- इसके प्लेटफार्म से प्रतिवर्ष लगभग 3 लाख रोजगार सृजित होंगे।
- केरल सरकार इस प्लेटफार्म के माध्यम से उद्यमियों के लिए बीमा एवं ऋण सहायता जैसे लाभ प्रदान करेगी।
- इस डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से प्रशिक्षित युवाओं को वैश्विक रोजगार बाजार तथा अग्रणी निजी क्षेत्र के उद्यमों से जोड़कर अगले पांच वर्षों में लगभग 20 लाख रोजगार प्रदान किया जाएगा।
- इन मिशन का संचालन राज्य सरकार द्वारा स्थापित एक रणनीतिक थिंकटैंक के रूप में ‘केरल विकास और नवाचार रणनीतिक परिषद’ (K-DISC) द्वारा किया जाएगा।
- गौरतलब है कि इस डिजिटल प्लेटफार्म को ‘केरल यूनिवर्सिटी ऑफ डिजिटल साइंसेज‚ इनोवेशन एंड टेव्नâोलॉजी के सहयोग से विकसित किया गया है।
- ध्यातव्य है कि यह डिजिटल प्लेटफार्म डाटा एनालिटिक्स‚ मशीन लर्निंग‚ कृत्रिम बुद्धिमत्त‚ रोबोट प्रोसेस ऑटोमेशन जैसे विविध क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान करेगा।
- इसके अतिरिक्त इस प्लेटफार्म के माध्यम से डिजिटल कंटेंट‚ क्रिएशन‚ मीडिया‚ सिंथेटिक बायोलॉजी तथा जेनेटिक इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में समय-समय पर प्रशिक्षण प्रदान करेगा।
- इस प्लेटफार्म के माध्यम से विभिन्न कंपनियों की मांगों के आधार पर बेरोजगार शिक्षित युवाओं को उनके कौशल के आधार पर रोजगार प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराएगा।
लेखक-आलोक पांडेय
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.outlookindia.com/newsscroll/kerala-cm-launches-knowledge-mission/2026554