प्रश्न – ‘सीफरर-फर्स्ट’ पहल के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इसकी शुरुआत 14 जुलाई, 2026 को की गई।
(b) इसे केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शुरू किया।
(c) इसका उद्देश्य भारतीय समुद्री नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
(d) यह पहल केवल घरेलू नदी परिवहन में कार्यरत नाविकों के लिए शुरू की गई है।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 14 जुलाई, 2026 को केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारतीय समुद्री नाविकों की सुरक्षा के लिए सीफरर-फर्स्ट’ (Seafarer-First) पहल शुरू की।
- इस पहल (MT Mombasa) उद्देश्य संघर्ष प्रभावित पश्चिम एशियाई समुद्री क्षेत्र में कार्यरत भारतीय नाविकों की सुरक्षा, सहायता और कल्याण सुनिश्चित करना है।
- यह पहल होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों MTAL बहियाह और एमटी मोम्बासा (MT Mombasa) पर हुए हमलों के बाद प्रारंभ की गई।
- दोनों जहाजों पर कुल 46 कर्मचारियों में 30 भारतीय थे।
- इन घटनाओं में एक भारतीय नाविक की मृत्यु हुई तथा दस भारतीय घायल हुए।
० प्रमुख प्रावधान— - नौवहन महानिदेशालय द्वारा फारस की खाड़ी, होर्मुज जलडमरूमध्य और ओमान की खाड़ी में कार्यरत प्रत्येक भारतीय नाविक की निगरानी के लिए रियल-टाइम डैशबोर्ड बनाया जाएगा।
- प्रत्येक प्रभावित नाविक के लिए एक समर्पित संपर्क अधिकारी नियुक्त होगा।
- यह अधिकारी चिकित्सा सहायता, यात्रा दस्तावेज, स्वदेश वापसी, बकाया वेतन और परिवार सहायता का समन्वय करेगा।
- विदेश मंत्रालय, भारतीय नौसेना, नौवहन महानिदेशालय तथा ईरान, ओमान और यूएई स्थित भारतीय मिशन चौबीस घंटे समन्वय करेंगे।
- जहाजों को यात्रा से पहले नया खतरा आकलन करना होगा।
- जहाज मालिकों और भर्ती एजेंसियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भारतीय नाविक को पर्याप्त सुरक्षा जानकारी के बिना यात्रा के लिए बाध्य न किया जाए।
- नाविकों और उनके परिवारों के लिए 24×7 शिकायत एवं सहायता प्रणाली सक्रिय की गई है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…