प्रश्न-28 जनवरी‚ 2021 को सीड ट्रेसबिलिडी मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया?
(a) एम.वेंकैया नायडू
(b) संजीव कुमार बालियान
(c) नरेंद्र सिंह तोमर
(d) एस. अयप्पन
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 28 जनवरी‚ 2021 को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण‚ ग्रामीण विकास‚ पंचायती राज तथा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राष्ट्रीय बीज निगम द्वारा लाभांश वितरण के अवसर पर ‘सीड ट्रेसबिलिटी मोबाइल ऐप’ का शुभारंभ किया।
- इस ऐप के माध्यम से असली बीजों की जानकारी प्राप्त होगी और किसान धोखाधड़ी से बच सकेंगे।
- इस अवसर पर तोमर ने गुण नियंत्रण एवं डीएनए प्रयोगशाला का भी शुभारंभ किया।
- पूसा स्थित राष्ट्रीय बीज निगम (एनएससी) के मुख्यालय में आयोजित समारोह में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक विनोद कुमार गौड़ ने भारत सरकार के लिए लगभग 9 करोड़ रुपये का लाभांश चेक मंत्री जी को सौंपा।
- इस कार्यक्रम में तोमर ने पुस्तक ‘एनएससीस जर्नी इन द सर्विस ऑफ फार्मर्स’ का विमोचन किया।
- यह पुस्तक श्री शंकरन द्वारा संपादित की गई है।
- एनएससी ने विभिन्न कदमों के माध्यम से दुर्गम व दूरस्थ क्षेत्रों के किसानों को अनाजों‚ दलहन-तिहलन‚ चारा‚ सब्जी‚ बीज आदि की सभी महत्वपूर्ण फसलों के गुणवत्तापूर्ण बीजों की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध कराया है।
- वर्ष 2019-20 में एनएससी की कुल आय 1085.44 करोड़ रुपये रही एवं कर पूर्व लाभ 60.68 करोड़ रुपये रहा।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…