नेशनल मरीन टर्टल एक्शन प्लान

प्रश्न-28 जनवरी‚ 2021 को पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने विशाल समुद्री जीवों और कछुओं के लिए एक संरक्षण प्रतिमान रखने की आवश्यकता के दृष्टिगत कहां ‘मरीन मेगा फॉना स्ट्रैंडिंग गाइडलाइंस’ और नेशनल मरीन टर्टल एक्शन प्लान जारी किया?
(a) कोलकाता
(b) नई दिल्ली
(c) चेन्नई
(d) मुंबई
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 28 जनवरी‚ 2021 को पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा विशाल समुद्री जीवों और कछुओं के लिए एक संरक्षण प्रतिमान रखने की आवश्यकता के दृष्टिगत नई दिल्ली में ‘मरीन मेगा फॉना स्ट्रैंडिंग गाइडलाइंस’ और ‘नेशनल मरीन टर्टल एक्शन प्लान’ जारी किया गया।
  • इसे केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने लांच किया।
  • लांच किए गए इन दस्तावेजों में संरक्षण के लिए अंतर-क्षेत्रीय कार्रवाई को न केवल बढ़ावा देने के तरीके और साधन बताए गए हैं‚ अपितु इनमें समुद्री स्तनधारियों को फंसाने‚ चोट या मृत्यु दर के मामलों पर सरकार की तरफ से कार्रवाई‚ नागरिक समाज और संबंधित हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय को भी निर्देशित किया गया है।
  • समुद्री कछुओं के संरक्षण पर भी कई निर्देश इसमें दिए गए हैं।
  • ये दोनों दस्तावेज समुद्र में समुद्री किनारों या नाव में फंसे हुए समुद्री जीवों के बचाव प्रबंधन संबंधी कार्यों पर प्रकाश डालते हैं।
  • ज्ञातव्य है कि भारत में समुद्री जीवन के विशाल आर्थिक‚ पारिस्थितिक और सांस्कृतिक मूल्यों के बावजूद यहां के समुद्री कछुओं और समुद्री जीव प्रजातियों को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है‚ जिसमें प्रमुख रूप से इनका अवैध शिकार शामिल हैं।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=1692990