प्रश्न – 21 अप्रैल, 2026 को सीएम-इंस्पायर योजना किस राज्य द्वारा शुरू की गई है?
(a) असम (b) मेघालय
(c) त्रिपुरा (d) नागालैंड
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 21 अप्रैल, 2026 को मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने राज्य के संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) उम्मीदवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए सीएम-इंस्पायर (CM-INSPIRE) योजना का शुभारंभ किया।
- इस योजना का उद्देश्य भारतीय सिविल सेवाओं में मेघालय के स्थानीय युवाओं के घटते प्रतिनिधित्व को बढ़ाना और तैयारी के दौरान उन्हें लक्षित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।
- इस योजना के तहत, सिविल सेवा परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को 50,000 रुपये की सहायता दी जाएगी, जबकि मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को 1 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे।
- आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद पात्र उम्मीदवार मेघालय प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान (MATI) पोर्टल के माध्यम से इस योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.govtschemes.in/meghalaya-cm-inspire-scheme#google_vignette