तैमूर एंटी-शिप मिसाइल

प्रश्न – 21 अप्रैल, 2026 को परीक्षण की गई तैमूर एंटी-शिप मिसाइल के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह मिसाइल पूरी तरह स्वदेशी रूप से विकसित है और इसकी मारक क्षमता 600 किमी है।
  2. इसका विकास पाकिस्तान की संस्था “ग्लोबल इंडस्ट्रियल एंड डिफेंस सॉल्यूशंस” द्वारा किया गया है।
  3. यह मिसाइल रा’द क्रूज मिसाइल श्रृंखला का हिस्सा है।
  4. इसमें 700 किलोग्राम का उच्च-विस्फोटक वारहेड लगा है।
    उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही नहीं है/हैं?
    (a) केवल 1 (b) केवल 4
    (c) 2 और 3 (d) 1 और 4
    उत्तर – (b)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 21 अप्रैल, 2026 को पाकिस्तानी नौसेना द्वारा तैमूर एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया।
  • स्वदेशी रूप से विकसित इस मिसाइल प्रणाली की मारक क्षमता 600 किलोमीटर तक है।
  • 21 अप्रैल को किया गया यह प्रक्षेपण 3 जनवरी को पाकिस्तानी वायु सेना द्वारा किए गए एक पूर्व परीक्षण के बाद हुआ है।
  • तैमूर मिसाइल को पाकिस्तान की सरकारी रक्षा संस्था ग्लोबल इंडस्ट्रियल एंड डिफेंस सॉल्यूशंस ने रा’द क्रूज मिसाइल श्रृंखला के हिस्से के रूप में विकसित किया है।
  • इस मिसाइल में 400 किलोग्राम से 450 किलोग्राम के बीच वजन का एक पारंपरिक उच्च-विस्फोटक वारहेड लगा है, जो विध्वंसक जहाजों, फ्रिगेट जहाजों, उभयचर जहाजों और रसद सहायता जहाजों के खिलाफ पर्याप्त विनाशकारी क्षमता पैदा करता है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://economictimes.indiatimes.com/news/defence/pakistan-tests-taimur-anti-ship-missile-with-600-km-range-how-it-could-be-part-of-pafs-plan-to-targe