सीएजी–भाषिनी अनुवाद

प्रश्न-‘सीएजी–भाषिनी अनुवाद’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—

  1. यह कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित समाधान सीएजी के आधिकारिक दस्तावेजों और लेखापरीक्षा रिपोर्टों के बहुभाषी अनुवाद में सहायता करेगा।
  2. डिजिटल इंडिया भाषिनी प्रभाग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन का हिस्सा है।
  3. यह समाधान मानवीय निगरानी समाप्त करके सीएजी की अनुवाद प्रक्रिया को पूर्णतः स्वचालित बनाएगा।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
    (a) केवल 1 और 2  (b) केवल 2 और 3
    (c) केवल 1 और 3  (d) 1, 2 और 3
    उत्तर-(a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 30 सितंबर 2026 को डिजिटल इंडिया भाषिनी प्रभाग और भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक कार्यालय (सीएजी) ने नई दिल्ली में ‘सीएजी–भाषिनी अनुवाद’ का शुभारंभ किया।
  • भाषिनी द्वारा विकसित यह कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित समाधान सीएजी के आधिकारिक दस्तावेजों और लेखापरीक्षा रिपोर्टों के बहुभाषी अनुवाद में सहायता करेगा।
  • डिजिटल इंडिया भाषिनी प्रभाग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन का हिस्सा है।
  • इस समाधान को सीएजी की विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित किया गया है।
  • इसमें सुसंगत शब्दावली, संदर्भानुकूल अनुवाद और अनुवाद की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया है।
  • सुरक्षा, नियंत्रित पहुँच और डेटा संप्रभुता संबंधी संस्थागत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह मौजूदा अनुवाद प्रक्रियाओं में सहयोग करेगा तथा उचित मानवीय निगरानी बनाए रखेगा।
  • इसका उद्देश्य भारतीय भाषाओं में आधिकारिक सूचनाओं की पहुँच बढ़ाना है।
  • विज्ञप्ति के अनुसार, भाषिनी 36 भारतीय भाषाओं में पाठ, 23 भारतीय भाषाओं में ध्वनि तथा 35 अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं को समर्थन प्रदान करती है।
  • सीएजी और भाषिनी ने 14–29 सितंबर 2026 के हिंदी पखवाड़े में प्रौद्योगिकी आधारित भाषा गतिविधियों और खेलों का भी आयोजन किया।
  • यह सहयोग सरकारी कार्यों में भाषा प्रौद्योगिकी के व्यावहारिक उपयोग को बढ़ावा देता है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2317011&reg=48&lang=1

https://newsonair.gov.in/dibd-cag-launch-ai-enabled-cag-bhashini-anuvaad-for-document-translation