‘वन नेटवर्क, स्मार्टर ट्रैफिक’: दिल्ली में आधुनिक यातायात प्रबंधन

प्रश्न- दिल्ली की इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) परियोजना के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) परियोजना की करों सहित अनुमानित लागत 1,789.52 करोड़ रुपये है।
(b) इसे दिल्ली के 42 चिह्नित यातायात गलियारों में 24 महीनों में चार चरणों में लागू किया जाएगा।
(c) परियोजना में 1,092 अनुकूली यातायात नियंत्रण प्रणाली तथा 1,029 प्रवर्तन स्थान शामिल होंगे।
(d) दिल्ली पुलिस परियोजना लागू करेगी तथा सी-डैक परियोजना प्रबंधन सलाहकार के रूप में तकनीकी सहायता देगा।
उत्तर-(b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 30 सितंबर, 2026 को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने दिल्ली में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) परियोजना को मंजूरी दी।
  • करों सहित इसकी अनुमानित लागत 1,789.52 करोड़ रुपये है।
  • दिल्ली के 42 चिह्नित यातायात गलियारों में इसे 24 महीनों में तीन चरणों में लागू किया जाएगा।
  • इसके बाद पाँच वर्षों तक संचालन और रखरखाव होगा।
  • इस परियोजना का उद्देश्य वास्तविक समय के आँकड़ों, अनुकूली यातायात संकेतों और स्वचालित निगरानी से मौजूदा सड़क नेटवर्क का बेहतर उपयोग करना है।
  • सिग्नल का समय यातायात के अनुसार बदलेगा।
  • एंबुलेंस तथा अन्य आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता मिलेगी और ग्रीन कॉरिडोर बनाने में सहायता होगी।
  • जाम एवं दुर्घटनाओं की त्वरित पहचान के साथ यात्रियों को मार्ग परिवर्तन और पार्किंग की जानकारी मिलेगी। यातायात उल्लंघनों की स्वचालित पहचान भी की जाएगी।
  • इस परियोजना में 1,092 अनुकूली यातायात नियंत्रण प्रणाली तथा 1,029 प्रवर्तन स्थान शामिल होंगे।
  • यातायात नियंत्रण, नियमों का प्रवर्तन और सूचना वितरण एक साझा मंच से संचालित होंगे।
  • दिल्ली पुलिस परियोजना लागू करेगी तथा सी-डैक (C-DAC) परियोजना प्रबंधन सलाहकार के रूप में तकनीकी सहायता देगा।
  • प्रत्येक अगले चरण की शुरुआत पिछले चरण के निर्धारित मानकों पर मूल्यांकन के बाद होगी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2316955&reg=48&lang=2

https://www.thehindu.com/news/national/cabinet-approves-intelligent-traffic-management-system-itms-for-delhi/article71528077.ece