प्रश्न – 19-21 मई ,2025 को राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन, सीईआरटी-इन संवाद 2025 कहां आयोजित किया गया ?
(a) मुंबई (b) जयपुर
(c) बंगलुरु (d) महाबलीपुरम
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 19-21 मई ,2025 को राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन, सीईआरटी-इन संवाद 2025 तमिलनाडु के महाबलीपुरम स्थित रेडिसन ब्लू रिजॉर्ट टेम्पल बे में आयोजित किया गया
- इसे भारत के साइबर सुरक्षा ऑडिट इको-सिस्टम को मजबूत करके उसका विस्तार करने के लिए आयोजित किया गया था
- यह भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (सीईआरटी-इन) द्वारा स्किल्सडीए के सहयोग से आयोजित हुआ था
- यह दुनिया भर में अपनी तरह का पहला सम्मेलन है, जो ऑडिटिंग समुदाय के लिए विशिष्ट रूप से डिजाइन किया गया है।
- इस कार्यक्रम में ‘साइबर सुरक्षा ऑडिट और विनियामक अपेक्षाएं: अंतर को पाटना’ विषय पर पैनल चर्चा शामिल थी
- इस कार्यक्रम में समानांतर प्रबंधन और तकनीकी ट्रैक शामिल रहे, जिसमें 70 से अधिक प्रस्तुतियां हुई , जो अत्याधुनिक साइबर सुरक्षा ऑडिट प्रणालियों के लिए मानक निर्धारित है
- इस सम्मेलन के माध्यम से, प्रतिभागियों को विशेष रूप से एआई, आईओटी और ब्लॉकचेन जैसी अत्याधुनिक तकनीकों में ऑडिट के भविष्य को आकार देने वाले नवीनतम रुझानों, उपकरणों और पद्धतियों की गहरी समझ प्राप्त हुई।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2129903
https://ddnews.gov.in/en/cert-in-samvaad-2025-national-cybersecurity-conference-opens-in-tamil-nadu