शांगरी–ला संवाद-2025

प्रश्न – 30 मई से 1 जून ,2025 को शांगरी–ला संवाद-2025 कहां आयोजित किया गया ?
(a) दुबई (b) अबू धाबी
(c) नई दिल्ली (d) सिंगापुर
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 30 मई से 1 जून ,2025 को शांगरी–ला संवाद-2025 सिंगापुर में आयोजित किया गया
  • संवाद एशिया का प्रमुख रक्षा और सुरक्षा सम्मेलन है।
  • इसमें विभिन्न देशों के रक्षा मंत्री, सैन्य प्रमुख, नीति निर्माता और रणीनीतिक विशेषज्ञ शामिल होते हैं।
  • ज्ञातव्य है कि शांगरी-ला-संवाद (SLD) वर्ष 2002 में स्थापित किया गया था।
  • इसका आयोजन अंतरराष्ट्रीय सामरिक अध्ययन संस्थान (IISS: International Institute for Strategic Studies), सिंगापुर द्वारा किया गया था ।
  • इस संवाद में 40 देशों के नेता और सैन्य प्रमुख ने भाग लिया
  • भारत के चीफ आफ डिफेंस स्टॉफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने इस संवाद में भारत का प्रतिनिधित्व किया
  • इस के अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, जापान, नीदरलैंड्स, न्यूज़ीलैंड, फिलीपींस, सिंगापुर, ब्रिटेन और अमेरिका सहित कई देशों के रक्षा बलों के प्रमुखों तथा वरष्ठि सैन्य अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की ।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.iiss.org/events/shangri-la-dialogue/shangri-la-dialogue-2025

https://www.iiss.org/events/iiss-shangri-la-dialogue