सिसेरी पुल

Sisseri River bridge
प्रश्न-15 नवंबर, 2019 को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लोअर दिवांग घाटी (अरुणाचल प्रदेश) में निर्मित सिसेरी पुल का उद्घाटन किया। इस पुल के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) यह पुल सिसेरी नदी पर निर्मित किया गया है।
(b) इस पुल की लंबाई 200 मीटर है।
(c) यह पुल दिबांग घाटी को सियांग से जोड़ेगा।
(d) इस पुल का निर्माण सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा उद्यांग परियोजना के तहत किया गया हैं।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 15 नवंबर, 2019 को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लोअर दिबांग घाटी (अरुणाचल प्रदेश में सिसेरी पुल का उद्घाटन किया।
  • यह पुल सिसेरी नदी पर निर्मित किया गया है।
  • इस पुल की लंबाई 200 मीटर है।
  • यह पुल जोनाई-पासीघाट-राणाघाट-रोइंग सड़क के बीच निर्मित किया गया है।
  • यह पुल दिबांग घाटी को सियांग से जोड़ेगा।
  • इस पुल के बनने से पासीघाट से रोइंग जाने की यात्रा में लगभग 5 घंटे की कमी आएगी।
  • यह पुल सीमा सड़क संगठन (बीआरओ द्वारा ब्रह्मांक परियोजना के तहत निर्मित किया गया है।
  • अरुणाचल प्रदेश में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा चार परियोजनाएं वर्तक, अरुणांक, ब्रह्मांक और उद्यांक संचालित की जा रही है।
  • उल्लेखनीय है कि सिसेरी नदी पर निर्मित पुल से धोला-सादिया पुल के माध्यम से तिनसुकिया से संपर्क हो जाएगा।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=194498

https://timesofindia.indiatimes.com/sports/football/top-stories/star-spanish-striker-david-villa-retires-from-football/articleshow/72034682.cms