सिविल सैन्य संपर्क सम्मेलन, 2018

प्रश्न-हाल ही में सिविल सैन्य सम्पर्क सम्मेलन, 2018 कहां आयोजित किया गया?
(a) नई दिल्ली
(b) जैसलमेर
(c) लखनऊ
(d) बंगलुरू
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 20 मार्च, 2018 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में ‘सिविल सैन्य सम्पर्क सम्मेलन-2018’ लखनऊ में संपन्न हुआ।
  • इस अवसर पर 1 जनवरी 1986 से पूर्व के अशोक चक्र शृंखला (अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र) के विजेताओं तथा अन्य पुरस्कार विजेताओं को आर्थिक सहयोग दिए जाने का निर्णय किया गया।
  • इसके अलावा वीरता एवं विशिष्ट पदक विजेताओं को दिए जाने वाले वित्तीय पुरस्कार एवं वार्षिकी में वृद्धि का भी निर्णय लिया गया।
  • सैन्य ऑपरेशन के दौरान शहीद अथवा दिव्यांग सैनिकों के आश्रितों को ‘डेथ इन हार्नेस’ योजना के तहत सेवायोजित करने हेतु राज्य सरकार द्वारा शासनादेश निर्गत कर दिया गया है।

संबंधित लिंक
http://information.up.nic.in/attachments/files/5ab10079-1a08-4281-8712-13850af72573.pdf