प्रश्न-हाल ही में छत्तीसगढ़ में किस राज्य की तर्ज पर किसानों को सूक्ष्म सिंचाई यंत्र और अन्य कृषि उपकरण उपलब्ध कराने की व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और गतिशील बनाने हेतु चैम्प्स प्रणाली शुरू की गई है?
(a) महाराष्ट्र
(b) गुजरात
(c) झारखंड
(d) हरियाणा
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 20 मार्च, 2018 को छत्तीसगढ़ में किसानों को सूक्ष्म सिंचाई के यंत्र और अन्य कृषि उपकरण उपलब्ध कराने की व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और गतिशील बनाने हेतु ‘चैम्प्स’ प्रणाली की शुरूआत की गई।
- यह चैम्प्स प्रणाली गुजरात की तर्ज पर शुरू की गई है।
- छत्तीसगढ़ पर विभिन्न केंद्र प्रवर्तित एवं राज्य पोषित योजनाओं के अंतर्गत स्वचालित एवं शक्ति चालित कृषि यंत्र, उपकरण, सिंचाई पंप तथा सूक्ष्म सिंचाई योजना के अंतर्गत ड्रिप और स्प्रिंकलर सिस्टम उपलब्ध कराया जाता है।
- इसके लिए किसान चैंम्प्स में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- चैंम्प्स प्रणाली के अंतर्गत यंत्र और उपकरण प्राप्त करने हेतु किसानों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जाता है, जिसमें किसान अपनी पंसद की कंपनी के उत्पाद और मॉड आदि की जानकारी देते हैं।
संबंधित लिंक
https://bit.ly/2GtQXW7
https://bit.ly/2pY5sGQ