सिम्बेक्स-2016

SIMBEX-16

प्रश्न-31 अक्टूबर से 5 नवंबर, 2016 के मध्य भारत और सिंगापुर के मध्य द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास ‘सिम्बेक्स-2016’ किस स्थान पर आयोजित किया जायेगा?
(a) कोच्चि
(b) बंगाल की खाड़ी
(c) मार्मागोआ
(d) चेन्नई
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 31 अक्टूबर से 5 नवंबर, 2016 के दौरान भारत एवं सिंगापुर की नौसेनाओं के मध्य वार्षिक नौसैन्य अभ्यास ‘सिम्बेक्स’ (Simbex) के 23 वें संस्करण का आयोजन बंगाल की खाड़ी में किया जा रहा है।
  • उल्लेखनीय है कि ‘सिम्बेक्स’ सिंगापुर-भारत के मध्य समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास है जिसकी शुरूआत वर्ष 1994 में हुई थी।
  • इस अभ्यास में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर 2016 के मध्य हार्बर चरण के दौरान व्यापक स्तर पर पेशेवर वार्ताएं शामिल हैं।
  • जबकि 3 से 5 नवंबर, 2016 के मध्य समुद्री चरण के दौरान समुद्र पर आभ्यासिक कार्यवाहियां (Operational Activites) शामिल हैं।
  • ‘सिम्बेक्स 16’ के दौरान सिंगापुर नेवी का प्रतिनिधित्व आरएसएस फॉर्मिडेबल’ (RSS Formidable), मैरीटाइम पैट्रोल एयरक्रॉफ्ट ‘फोकर 50’ (Fokker 50) ने किया।
  • जबकि भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व ‘आईएनएस रणविजय,’ (एक निर्देशक मिसाइल विध्वंसक), ‘आईएनएस कमोर्टा’ सिंधुकोश एयरक्राफ्ट, पी-8 आई, डोर्नियर तथा जेट ट्रेनर हॉक ने किया।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=153112