जेवर के समीप प्रस्तावित ‘सिंगापुर सिटी’

प्रश्न – जेवर हवाई अड्डे के निकट प्रस्तावित ‘सिंगापुर सिटी’ के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 28 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ में सिंगापुर के उद्योगपतियों एवं निवेशकों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।
(b) बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट ‘सिंगापुर सिटी’ तथा आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया।
(c) प्रतिनिधिमंडल ने लॉजिस्टिक्स, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर और हरित ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में निवेश की रुचि व्यक्त की।
(d) प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन ने किया तथा इसमें 20 सदस्य शामिल थे।
उत्तर- (d)


व्याख्यात्मक उत्तर –

  • 28 अक्टूबर, 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के नेतृत्व वाले 14 सदस्यीय उद्योगपतियों एवं निवेशकों प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।
  • बैठक में मुख्यमंत्री ने जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट ‘सिंगापुर सिटी’ तथा आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का प्रस्ताव रखा।
  • प्रतिनिधिमंडल ने लॉजिस्टिक्स, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, हरित ऊर्जा, शहरी विकास और होटल उद्योग में निवेश की रुचि व्यक्त की।
  • मुख्यमंत्री के अनुसार, बेहतर सड़क एवं रेल संपर्क के कारण यह क्षेत्र व्यापार और माल ढुलाई का प्रमुख केंद्र बन सकता है।
  • प्रतिनिधिमंडल का यह दौरा मुख्यमंत्री की फरवरी, 2026 की सिंगापुर यात्रा के बाद हुआ।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://invest.up.gov.in/wp-content/uploads/2026/10/5-Eng_PressRelease_Singapore_Del_28Oct_2026_301026.pdf?utm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *